मधेपुरा:पिकअप वैन में भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात एक पिकअप गाड़ी पर कबाड़ की समान में छुपा कर रखें भाड़ी मात्रा में पुलिस ने विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी में

चौसा पुलिस ने 850.450 लीटर विदेशी शराब जब्त किए, गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, प्रभारी एसडीपीओ आशीष कुमार ने दी जानकारी

उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात एक पिकअप गाड़ी पर कबाड़ की समान में छुपा कर रखें भाड़ी मात्रा में पुलिस ने विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी में से 850.450 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। मौके पर गाड़ी को जब्त कर लिया गया। वहीं पिकअप चालक रामनगर केलाबाड़ी गांव के मु. असलम पिता मु . सलीम को गिरफ्तार किया गया।तस्कर का पता नहीं चल पाया।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तस्कर का पता लगाया जा रहा है। इस बिंदु पर जांच जारी है।‌जल्द ही तस्कर का पता लगा कर कार्रवाई की जायेगी। प्रभारी एसडीपीओ आशीष कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केलाबाड़ी पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप गाड़ी लगी हुई है।

जिस पर कबाड़ के सामन के बोरा के नीचे अंग्रेजी शराब जैसे पदार्थ रखा हुआ है। वरीय अधिकारी को सूचना देते हुए चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंचे। वहां पेट्रोल पंप पर खडी पिकअप जिसका निबंधन संख्या बीआर 10 जीए 7075 को कब्जे में लिया गया। इस दौरान पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये हुए व्यक्ति पिकअप गाड़ी का चालक बताया गया।

जब्त पिकअप का तलाशी लिया गया तो कुल 850.450 लीटर विदेशी शराब जैसा पदार्थ बरामद हुआ। उक्त संबंध में चौसा थाना में मामला दर्ज किया गया। बरामद विदेशी शराब में रॉयल स्टैग कंपनी का 750 एमएल का 151 पीस बोतल, रॉयल स्टेग कंपनी के 375 एमएल का 144 पीस बोतल, रॉयल स्टैग 180 एमएल का 240 पीस बोतल, मैजिंक मोमेन्ट 750 एमएल का 82 पीस बोतल , किंगफिशर बियर 500 एमएल का 1158 पीस शामिल हैं।

प्रभारी एसडीपीओ आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई अभियान जारी है। नशा कारोबार को इलाक़े में पनपने नहीं दिया जाएगा।कार्रवाई में पुनि सह थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान,पअनि राजकिशोर कुमार, रतन कुमार पासवान, विक्रम कुमार सशस्त्र बल शामिल थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.