जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना,मकान सुचिकरण को लेकर बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: May 13, 2026

भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना अंतर्गत किए जा रहे मकान सूचीकरण के कार्य तथा कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की

भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना अंतर्गत किए जा रहे मकान सूचीकरण के कार्य तथा कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंडवार मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा की गई तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी की देखरेख में जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

किसान पंजीकरण अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि जिन किसानों के जमीन की जमाबंदी हो गई है उनका पंजीकरण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 6-7 साल के अंदर के सभी जमाबंदी आधार के साथ उपलब्ध हैं। इसलिए उसे सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। वैसे सभीजमाबंदी को अलग करना होगा। कर्मचारी और अंचलाधिकारी के लॉगिन में जितने भी जमाबंदी सत्यापन के लिए शेष हैं।

उन्हें 13 मई के ही शाम के 6:00 बजे तक निष्पादित कर देना है और इस आशय का प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी अपने कर्मचारियों से लेंगे कि उनके लोगइन में एक भी जमाबंदी सत्यापन हेतु लंबित नहीं है और अंचलाधिकारी भी अपर समाहर्ता को इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे, अपर समाहर्ता जिलाधिकारी के गोपनीय शाखा को समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.