उदाकिशुनगंज मुख्य बाजार में गुरुवार को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।मुख्य बाजार के संतोष हार्डवेयर और सपना रेडीमेड दुकान में लाखों की चोरी हुई है।दुकान से केश, पेंट,कपड़ा,डिवीआर आदि गायब मिला।चोरों ने दुकान के पीछे के शटर का ताला तोड़कर चोरी की।घटना बुधवार देर रात्रि की बताई जा रही है।
हार्डवेयर दुकानदार संतोष कुमार ने बताया की उनके दुकान से लगभग 60 हज़ार रुपए गल्ले से निकाल लिया गया। इसके बाद पेंट की सात बाल्टी,7 से 8 मोटर सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली।सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया।डिवीआर की चोरी कर ली गई।
रेडीमेड कपड़े की दुकान करने वाले प्रमोद दास ने बताया की उनका लगभग ढ़ाई लाख रूपये का कपड़ा 60 हज़ार रूपये नकद पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया।उनका सीसीटीवी क्षतिग्रस्त कर दिया।दोनों दुकानदारों ने कहा की चोरों जल्द गिरफ़्तारी कर उनका रुपया और सामान वापस लौटाया जाये एवं कदी सज़ा दी जाये।वे लोग आवेदन उदाकिशुनगंज थाने में देंगे।
इधर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया की चोरी की घटना की सुचना उन्हें मिली है।घटनास्थल पर जाकर जाँच पड़ताल शुरु कर दी गई है।जल्द चोरों की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।







No comments yet. Be the first to comment!