हवाई अड्डा की सुरक्षा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी०आई०एस०एफ०) को हस्तांतरित

By Gaurav Kabir

Published on: 17 घंटे पहले

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी०आई०एस०एफ०) को हस्तांतरित करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी०आई०एस०एफ०) को हस्तांतरित करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन को सी०आई०एस०एफ० का ध्वज एवं सांकेतिक चाबी प्रदान कर दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005-06 में बिहार से प्रतिवर्ष हवाई यात्रा करने वालों की संख्या मात्र 2.5 लाख के करीब थी, जो आज बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में बिहार की एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाना है, ताकि 4 से 5 करोड़ लोग हवाई यात्रा का लाभ उठा सकें।उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि मिथिलांचल के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

राज्य सरकार अगले पाँच वर्षों में बंद पड़ी अशोक पेपर मिल के स्थान पर नया उद्योग स्थापित करने की दिशा में भी कार्य करेगी।Samrat Choudhary माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में एयर ट्रैफिक का विस्तार किया जाएगा, चाहे वह एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप अथवा हेलीपोर्ट के रूप में हो।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.