मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह और पंचायत सचिव माया कुमारी सहित चार लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया गया है।मामला उसी पंचायत के सकीचन टोला वार्ड संख्या छह के तपेश ऋषिदेव द्वारा दर्ज कराया गया है। इस मामले में मुखिया की पत्नी और पंचायत सचिव के पति को भी आरोपित किया गया है।
दर्ज मामले में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट के अलावा अन्य तरह के आरोप लगाएं गए हैं। वहीं दूसरा मामला बुधमा वार्ड संख्या दो के केशी पासवान द्वारा दर्ज कराया गया है।जिसमें इसी पंचायत के बैजनाथपुर गांव के विश्वनाथ साह के पुत्र सूर्यनारारयण साह और उनके शाला छोटू कुमार को आरोपित किया गया है।
इस मामले में भी जातिसूचक शब्द, मारपीट व अन्य तरह के आरोप लगाया गया है।दोनों मामला विकास योजनाओं में धांधली की जांच से जुड़ा हुआ है। इससे पूर्व सूर्यनारारयण साह के द्वारा पंचायत में विभिन्न योजनाओं में अनियमितता की शिकायत अधिकारियों से की गई थी। जहां जांच टीम पंचायत में पहुंच कर जांच भी किए थे। यह वाक्या जांच के ही दिन का बताया गया है।
थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दोनों मामले में जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ साह के पुत्र सूर्यनारायण साह (वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पति) द्वारा उच्च अधिकारी को आवेदन समर्पित कर पंचायत में संचालित विकास योजनाओं में अनियमितता की जांच की मांग की गई थी।
इसके बाद जिलाधिकारी के निदेशानुसार डीपीआरओ (पंचायती राज), डीपीओ (योजना पदाधिकारी) एवं तकनिकी अभियंता की संयुक्त टीम द्वारा स्थल जांच की गई। हालांकि जांच के पहले दिन ही कई पक्ष एक-दुसरे से उलझ गये। वहीं पहले दिन जांच पूरी न होने पर दुसरे दिन भी जांच टीम को स्थल निरीक्षण करना पड़ा।
जहां अधिकारियों के सुरक्षा के मद्देनजर बुधमा कैंप की पुलिस भी मौजूद रही। पंचायत के सकीचन टोला के तपेश ऋषिदेव ने थाना में दर्ज कराएं गए मामले में बताया है कि जांच के पहले दिन उन्हें विभिन्न माध्यमों से पता चला है कि शिकायतकर्ता सूर्यनारायण साह द्वारा समर्पित आवेदन के मामले में संयुक्त टीम द्वारा पंचायत सरकार भवन में जांच की जा रही।
उत्सुकता वश वह स्थल पर पहुंच गये। जहां आपसी बातचीत के दौरान मुखिया पंकज कुमार सिंह और उसकी पत्नी, ग्राम पंचायत सचिव माया कुमारी और उसके पति मंटू कुमार के द्वारा जातिसूचक शब्द के प्रयोग से गाली-गलौज किया गया। अभद्रता पूर्वक व्यक्तिगत टिप्पणी की है।
जानकारी के मुताबिक तपेश ऋषिदेव वर्तमान समय में बीस सूत्री समिति के सदस्य भी हैं। दूसरे मामले में पूर्व सरपंच पति केशी पासवान द्वारा उदाकिशुनगंज थाना में दर्ज कराएं गए मामले में बताया गया है कि सखीचन मुसहरी में निर्मित चबूतरा निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे अधिकारी के साथ वह स्वयं पहुंचे थे। जहां शिकायतकर्ता सूर्यनारायण साह, उसका साला छोटू कुमार से कहा सुनी हो गई। जांच के बाद लोटने के दौरान सुनसान जगह पर दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियारबंद अज्ञात लोगों ने रोकते हुए उनके साथ गाली-गलौज किया।
जातिसूचक शब्द के प्रयोग से भी गाली-गलौज किया है। इसके बाद संयोग वश दो स्थानीय लोग केवल ऋषिदेव और मुकेश मुखिया के पहुंचने से पूर्व सरपंच पति केशी पासवान की जान बच सकी ।दोनों मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया है कि जांच जारी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!