सहयोग शिविर को लेकर टीम गठित, पंचायतवार पदाधिकारी तैनात,मई से अगस्त तक अलग-अलग पंचायतों में लगेगा शिविर

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड में लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर पंचायतवार टीम बनाई गई है और नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की

मधेपुरा:उदाकिशुनगंज प्रखंड में लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर पंचायतवार टीम बनाई गई है और नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जानकारी के अनुसार मई से अगस्त 2026 तक अलग-अलग पंचायतों में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। सभी शिविर पंचायत भवन या पंचायत सरकार भवन में आयोजित होंगे।

शिविर के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को दी गई है।हर पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक, ग्राम कचहरी सचिव और विकास मित्र को भी तैनात किया गया है।शिविर के बाद सभी नोडल पदाधिकारियों को रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करनी होगी।19 मई को शाहजादपुर और गोपालपुर पंचायत में शिविर लगेगा।

2 जून को बीड़ीराणपाल और मंजौरा पंचायत में शिविर होगा। 16 जून को जौतैली और बराही आनंदपुरा, 7 जुलाई को पिपरा करौती और नयानगर, जबकि 21 जुलाई को खाड़ा और बुधमा पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा 18 अगस्त को मधुबन और लश्करी पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसकी सूचना संबंधित पंचायतों और अधिकारियों को दे दी गई है।

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.