माँ को अपनी बेटी को डांटना पड़ा महँगा,दोनों बेटियों ने कर ली आत्महत्या

By Gaurav Kabir

Published on: May 16, 2026

मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत अंतर्गत अमौना गोढ़ियारी गांव से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई की सबके होश उड़ गए। खबर ने पुरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।एक हीं परिवार

मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत अंतर्गत अमौना गोढ़ियारी गांव से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई की सबके होश उड़ गए। खबर ने पुरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।एक हीं परिवार की दो सगी बहनों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।14 वर्षीय रीता कुमारी और 12 वर्षीय अनीता कुमारी माँ की डांट को सह नहीं पाई। इस खौफनाक कदम ने लोगों के रोंगटे खडे कर दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों बहनें अपनी मां कविता देवी के साथ खेत में काम करने गई थी। माँ मक्के के भुट्टे को छील रही थी।बेटी भी माँ का सहयोग कर रही थी।इस दौरान ही किसी बात को लेकर मां और बेटियों के बीच कहासुनी हो गई।

गुस्से और तपते गर्मी के कारण माँ ने मक्के के डंठल से दोनों बेटियों की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों बहन बिना कुछ बोले चुपचाप घर आ गई।दोपहर के करीब 2 बजे उसकी माँ ज़ब लौटी तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

माँ ने आपने दोनों बेटियों को फंदे से लटका हुआ पाया।यह देख बेसुध हुई माँ ने किसी तरह चीखते चिल्लाते रस्सी काटी। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हुए।

बताया जाता है की लड़की के पिता अरुण मुखिया पेशे से मजदूर हैं।मामले की जानकारी मिलते हीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया।

ग्वालपाड़ा के प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, एएसआई ब्रजेश कुमार और इंस्पेक्टर संतोष कुमार पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।घटनास्थल पर पहुँचे एसडीपीओ अविनाश कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।उन्होंने पीड़ित माता-पिता और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की गहन जाँच शुरु कर दी।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.