दरभंगा:मंत्री पथ निर्माण विभाग ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं का किया निरीक्षण

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

दरभंगा पथ निर्माण मंत्री सह प्रभारी जिला मंत्री कुमार शैलेंद्र जी के द्वारा आज दरभंगा जिले में संचालित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शोभन-मकिया पथ, शोभन-एकमी घाट बाईपास

दरभंगा पथ निर्माण मंत्री सह प्रभारी जिला मंत्री कुमार शैलेंद्र जी के द्वारा आज दरभंगा जिले में संचालित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शोभन-मकिया पथ, शोभन-एकमी घाट बाईपास पथ तथा एलिवेटेड रोड निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अभियंताओं एवं कार्य एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।


उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दरभंगा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।


इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी,कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग प्रमंडल दरभंगा सुनील कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.