मध्य प्रदेश :योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहभागी बनें-डीएमजन अभियान परिषद की बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

श्योपुर-कलेक्टर शीला दाहिमा ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाएं, नवांकुर तथा प्रस्फुटन समितियां शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहभागी बनाकर आम लोगों को लाभ दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि

श्योपुर-कलेक्टर शीला दाहिमा ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाएं, नवांकुर तथा प्रस्फुटन समितियां शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहभागी बनाकर आम लोगों को लाभ दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि में काम कर रही जन अभियान परिषद से जुडी नवांकुर संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें और लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका भी निभायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन अभियान परिषद की बैठक को संबोधित कर रही थी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री धर्मेन्द्र सिसौदिया, जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक कराहल श्रीमती नीतू सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार दृष्टि योजना के पंख कार्यक्रम अंतर्गत गैर सरकारी संगठनों एवं विभागों से समन्वय के लिए डायरेेक्टरी तैयार कराई जा रही है, जिसमें सभी संस्थाओं को ऑनलाइन करते हुए उनके कार्यो के अनुसार वर्गीकरण किया जायें, जिससे किस क्षेत्र में कौन सी संस्था कार्य कर रही है, उसकी विशेषज्ञता का लाभ कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्राप्त होगा।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने इस अवसर पर सभी से आव्हान किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रकृति को सहेजने का कार्य किया जाये, इसमें समुदाय को जोडा जायें और जल संरक्षण के कार्य सुनिश्चित किये जायें। जल के अपव्यय को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाये तथा वर्षाजल को एकत्रीकरण करने के प्रयासों के तहत रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोक पिट आदि कार्यो के लिए लोगों को प्रेरित किया जायें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अपेक्षा की कि दाना-पानी अभियान के तहत पक्षियों के लिए ग्रीष्मकालीन ऋतु में सकोरे लगाये जायें तथा अन्य लोगों को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया जायें।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.