मध्य प्रदेश:महामहिम राज्यपाल की ओर से कलेक्टर को भेंट किया प्रशस्ती पत्रजिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

श्योपुर-महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश मंगुभाई पटेल की ओर से सशस्त्र झण्डा दिवस की राशि लक्ष्य से अधिक कलेक्शन करने के लिए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा को प्रशस्ती पत्र एवं राफेल विमान की प्रतिकृति युक्त शील्ड भेंट

श्योपुर-महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश मंगुभाई पटेल की ओर से सशस्त्र झण्डा दिवस की राशि लक्ष्य से अधिक कलेक्शन करने के लिए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा को प्रशस्ती पत्र एवं राफेल विमान की प्रतिकृति युक्त शील्ड भेंट की गई।महामहिम राज्यपाल की ओर से जारी प्रशस्ती पत्र एवं शील्ड कलेक्टर शीला दाहिमा को ग्रुप कैप्टन श्री एमआर पाण्डेय द्वारा सौपा गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, कैप्टन श्री महावीर सिसौदिया, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मुरैना के प्रतिनिधि डब्ल्यूओ राजेश जादौन, सहायक ग्रेड-3 शैलेन्द्र सिंह सिकरवार आदि उपस्थित थे।

सीमाओं पर मुस्तैदी से तैनात सशस्त्र सेना के वीरो और उनके परिजनो के कल्याण के लिए संपूर्ण राष्ट्र के साथ प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग से सशस्त्र झण्डा दिवस की लक्षित राशि 03 लाख 32 हजार 800 रूपये से अधिक सहयोग राशि 04 लाख 38 हजार 453 रूपये एकत्रित कर प्रदाय किये जाने पर प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर गंभीरता के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों एवं पुलिस थानों में किसी भी कार्य के लिए जाने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों के कार्य तत्काल रूप में प्राथमिकता के साथ करने के लिए सभी अधिकारियों को पत्र जारी किया जायेगा।

इसके साथ ही अग्निवीर व सैनिक भर्ती के अभ्यर्थियों को विभागीय सत्यापन तथा मेडिकल सर्टिफिकेट आदि सेवा संबंधी कार्यो के संबंध में शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किये जायेंगे। बैठक में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन मौजूद रहें।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.