जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा नए डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन : डी.एम

By Gaurav Kabir

Published on: 2 घंटे पहले

दरभंगा, 20 मई :- जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जुलाई 2026 से पठन-पाठन प्रारंभ कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों

दरभंगा, 20 मई :- जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जुलाई 2026 से पठन-पाठन प्रारंभ कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जिले के आठ प्रखंडों में संचालित होने वाले नए डिग्री महाविद्यालयों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।इस दौरान डिग्री महाविद्यालयों के भवन, आधारभूत संरचना, रंग-रोगन, चाहरदीवारी निर्माण, कक्षाओं की व्यवस्था तथा शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी डिग्री महाविद्यालय में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।


बैठक में बताया गया कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बरनियाँ में तत्काल डिग्री महाविद्यालय का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तारडीह प्रखंड अंतर्गत प्लस 2 पीएम श्री ए.सी. उच्च विद्यालय, कुर्सों, अलीनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अलीनगर उर्दू, गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत प्लस 2 उत्क्रमित विद्यालय, आसी, किरतपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, जगसो, सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सनहपुर, हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत प्लस 2 राजकीय उच्च विद्यालय, कोल्हंटा पटोरी विद्यालय परिसरों में डिग्री महाविद्यालय संचालित किए जाएंगे।


उन्होंने सभी संबंधित प्राचार्य को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की बुनियादी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित प्राचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी डिग्री महाविद्यालयों में आवश्यक मरम्मत कार्य, जीर्णोद्धार, रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त पूर्ण करायें, ताकि जुलाई 2026 से पठन-पाठन सुचारू रूप से प्रारंभ किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें।


बैठक में कार्यपालक अभियंता,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को संबंधित महाविद्यालय परिसरों में महाविद्यालय का नाम अंकित कराने एवं आवश्यक निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर,शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रतिनियुक्त प्राचार्य तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.