सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा तथा बुधवार को किसान पंजीकरण मेगा कैम्प के अद्मतन कार्यों को लेकर बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: 2 घंटे पहले

पूर्णियां :अंजनी कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त पूर्णिया के अध्यक्षता में संबंधित वरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। जिलाधिकारी

पूर्णियां :अंजनी कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त पूर्णिया के अध्यक्षता में संबंधित वरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में दिनांक 19 मई 2026 को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा तथा बुधवार को किसान पंजीकरण मेगा कैम्प के अद्मतन कार्यों कि प्रगति एवं जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणि- करण के कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया।

प्रगति संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजित किए जा रहे किसान पंजीकरण के मेगा कैम्पों का लगाकर क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का अनुश्रवण एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें।जनगणना 2027 के कार्यो का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.