सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा पूर्णिया जिला अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का संचालन एवं क्रियान्वयन त्वरित गति से किया जा रहा है।
उक्त के दृष्टिगत अंजनि कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त के निर्देश के आलोक में वरीय पदाधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर उक्त योजनाओं एवं सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को अंजनि कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त द्वारा के ०नगर प्रखंड अंतर्गत मजरा पंचायत सरकार भवन तथा दिनांक 02 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के आवश्यक कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विभागवार संधारित पंजी तथा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आवेदनों तथा निष्पादन की अद्यतन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली गई।
मौके पर अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सहयोग शिविर के लिए नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का निष्पादन विभागीय दिशा-निर्देश एवं निर्धारित एस ओ पी के अनुरूप शत-प्रतिशत ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री मेगा कैम्प के कार्यों की अद्यतन प्रगति का अवलोकन किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की अद्यतन प्रगति और विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। मौके पर अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।






No comments yet. Be the first to comment!