जिले के विकास के लिए सभी मिलकर समन्वय से कार्य करें-सांसद तोमर,मार्च-2027 तक पूर्ण होगा श्योपुर तक ब्रॉडगेज लाइन का कार्य,वर्षाकाल से पूर्व मानपुर पुल शुरू करने के निर्देश,सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: May 23, 2026

मध्य प्रदेश :श्योपुर-मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद Shiv Mangal Singh Tomar ने दिशा समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सभी मिलकर समन्वय से कार्य करें,

मध्य प्रदेश :श्योपुर-मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद Shiv Mangal Singh Tomar ने दिशा समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सभी मिलकर समन्वय से कार्य करें, उन्होने कहा कि विकास योजनाओं के प्रोजेक्ट बनाये तथा उन्हें अवगत कराया जायें, जिससे उच्च स्तर पर प्रयास करते हुए स्वीकृत कराने की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही ऐसे प्रोजेक्ट जो वरिष्ठ कार्यालयों में एनओसी अथवा अन्य तकनीकी स्वीकृतियों के लिए लंबित है, उनकी जानकारी प्रदान की जायें, जिससे उनका निराकरण कराया जा सकें।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कलेक्टर शीला दाहिमा, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी सेसईपुरा, उपाध्यक्ष सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, विधायक श्योपुर बाबू जण्डेल, विजयपुर मुकेश मल्होत्रा, पार्टी जिला अध्यक्ष शंशाक भूषण, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, विनीता प्रजापति सरपंच बनवाडा, कृष्णा देवी सरपंच श्यारदा, मुकेश राठौर सरपंच अगरा, कमलेश सुमन जवासा, नरेश रावत, भारत सिंह गुर्जर, पूरण आर्य आदि सदस्य उपस्थित थे।

इसके साथ ही विधुत सलाहकार समिति के सदस्य ऋषि मुदगल, सुमित सिंहल भी मौजूद रहें।इसके अलावा डीएफओ सामान्य श्री केएस रंधा, कूनो श्री आर थिरूकुरल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने रेलवे विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि श्योपुर तक रेल लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जायें, इसके साथ ही श्योपुर में पुराने रेलवे स्टेशन से नवीन रेलवे स्टेशन बर्धा बुजुर्ग तक सडक बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जायें अथवा उक्त भूमि पुनः राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई जाये, जिससे सडक निर्माण के लिए कार्य योजना बनाई जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि वेस्टन रेलवे द्वारा श्योपुर-कोटा रेलवे लाइन निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सहायक कार्यपालन यंत्री श्री मनीष गर्ग ने बताया कि वीरपुर तक रेलवे ट्रेक का कार्य पूर्ण हो गया है तथा ट्रायल भी किया गया है, मार्च-2027 तक श्योपुर तक रेलवे ट्रेक पूर्ण कर ट्रायल कर लिया जायेगा।

सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने वन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि चीता प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है तथा इसके प्रमोशन के लिए कार्य किया जायें, पर्यटको को आकर्षित करने के उद्देश्य से जिले के महत्वपूर्ण मार्गो सहित समीपवर्ती जिलों में प्रमोशन के लिए होर्डिग लगाये जायें।

उन्होंने कहा कि टिकटोली गेट से पर्यटन गतिविधियों को बढाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। इसके साथ ही उन्होंने सेसईपुरा से टिकटोली तक फॉरलेन सडक निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिये। वर्तमान में 7 मीटर चौडी सड़क का निर्माण बजट में शामिल किया गया है।

फॉरेस्ट अधिकारियों ने जानकारी दी कि चीता सफारी के लिए एप्को द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है। सामान्य वन मंडल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वर्ष 28 हजार 225 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित है, इसके अलावा फॉरेस्ट अंतर्गत 40 स्थानों पर 1987 हेक्टयर में 14 लाख 65 हजार 615 पौधे लगाये जाने की कार्य योजना तैयार की गई है।

सांसद तोमर ने सांदीपनि स्कूलों के निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि श्योपुर और विजयपुर में निर्माण कार्य जून तक पूर्ण कर लिये जायें। इसके साथ ही पहेला में निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल भवन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जायें।

उन्होंने निर्देश दिये कि शाला भवनों के जीर्णोद्धार कार्य कराये जायें तथा शिक्षा विभाग मरम्मत योग्य स्कूलों की मरम्मत का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने एनएच-552 अंतर्गत जयस्तंभ श्योपुर पर शेष कार्य पूर्ण करने, शहरी नालों को कनेक्ट करने के निर्देश दिये। ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि मानपुर पुल वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जायेगा।

मेडिकल कॉलेज मार्ग पर जाटखेडा के समीप निर्माणाधीन पुल का कार्य दिसंबर तक पूर्ण होगा। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि संचालित नलजल योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को शामिल कर सत्यापन कराया जायें तथा आमजन को पेयजल योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जायें, इसके लिए विधानसभा क्षेत्र श्योपुर एवं विजयपुर में 20-20 ग्रामों में सत्यापन कराया जायें।

कलेक्टर शीला दाहिमा ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागों में संचालित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण किया जायें तथा विकास कार्यो के नवीन प्रस्तावों की प्रति सांसद श्री तोमर को उपलब्ध कराई जायें, जिससे वरिष्ठ स्तर से कार्यो को ओर गति प्रदान होगी। उन्होने बताया कि गंगा दशहरा 25 मई के अवसर पर रामेश्वर धाम पर कलश यात्रा, पूजन, दीपदान तथा जल संवाद के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 1 लाख 12 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

सांसद उपलब्ध करायेंगे क्षय रोगियों 100 फूड बॉस्केटसांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत क्षय रोगियों को पोष्टिक आहार हेतु उनकी ओर से 100 फूड बॉस्केट प्रदाय की जायेगी।पीएम जनमन अंतर्गत 61 सडके प्रस्तावित, मजरे टोलो के प्रस्ताव भी भेजेबैठक में पीएमजीएसवाय अधिकारियों ने बताया कि पीएम जनमन अंतर्गत वर्ष 2026 के प्रथम चरण में 92.38 किलोमीटर लम्बाई की 57 सडके प्रस्तावित की गई है।

इसी प्रकार द्वितीय चरण में 7.55 किलोमीटर लम्बाई की 4 सडके प्रस्तावित है, इसके अलावा मजरा टोला अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कुल 61 सडके के निर्माण के प्रस्ताव भेजे गये है।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.