बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए मधेपुरा जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। समाहर्ता (DM) के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले भर में शराब और सूखे नशे के खिलाफ एक व्यापक और सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब और अवैध कफ सिरप बरामद करते हुए कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
मधेपुरा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी टोला में छापामारी करते हुए लगभग 03 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त अमरेंद्र कुमार मंडल एवं छत्तीस मंडल को गिरफ्तार कर, कुमारखंड थाना अंतर्गत टिकुलिया, वार्ड न0-10 के पास छापामारी करते हुए 227.880 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, इस कार्रवाई में संलिप्त सुरेश यादव एवं राज कुमार को गिरफ़्तार कर, मधेपुरा थाना अंतर्गत सुखासन पेट्रोल पंप के पास छापामारी करते हुए 10.500 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ़ सिरप बरामद की गई।
इस कार्रवाई में संलिप्त अभिनाश कुमार एवं राणा कुमार को गिरफ़्तार कर, कुमारखंड थाना अंतर्गत कुमारखंड बाजार के पास छापामारी करते हुए लगभग 205.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, इस कार्रवाई में संलिप्त नीतीश कुमार को गिरफ़्तार कर अभियाेग दर्ज कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।







No comments yet. Be the first to comment!