सिवनी वर्तमान मौसम में मानव स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के दल द्वारा सतत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में दल द्वारा 24 मई 2026 को सिवनी एवं बरघाट तहसील स्थित फल सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
हड्डी गोदाम स्थित आमिर फूड मर्चेंट से आम अनार एप्पल केला से एथिलीन रीईपर के नमूने, एसबी फूड मर्चेंट सईद अब्दुल नदीम से आम केसाराम एप्पल एथिलीन रिईपर का नमूना, जाहिद अली अतीक अली फ्रूट कंपनी से आम एवं केले का नमूना लिया गया।
इसी तरह बरघाट स्थित विभिन्न दुकानों से तरबूज खरबूज आम केले एवं अन्य मौसमी फलों एवं सब्जियां के नमूने जांच हेतु लिये गये।







No comments yet. Be the first to comment!