राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर,प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिवनी प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित एवं नवदर्ज प्रकरणों की स्थिति

सिवनी प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित एवं नवदर्ज प्रकरणों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने मई माह में राजस्व न्यायालयवार दर्ज प्रकरणों के विरुद्ध हुए निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं डायवर्जन जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों में तेजी लाने तथा अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं नागरिकों को स्वामित्व अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है। अतः सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाए।

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने शेष किसानों के पंजीयन की कार्यवाही युद्धस्तर पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य की भी समीक्षा की गई। प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य पूर्ति के लिए अभी से प्रभावी रणनीति बनाकर कार्यवाही प्रारंभ करें तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

उन्होंने लोक सेवा केंद्रों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का निराकरण तय समय सीमा में होना चाहिए। सभी अधिकारी प्रतिदिन लंबित आवेदनों की समीक्षा कर समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

प्राकृतिक आपदा राहत प्रकरणों की समीक्षा के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है।

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार निराकरण कर उन्हें संतुष्टिपूर्वक बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #seoni Department Of Revenue, Madhya Pradesh

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.