गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा, खुले में न रहे गेहूं, तत्काल करें भण्डारणकलेक्टर ने दिये निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: 4 घंटे पहले

गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा, खुले में न रहे गेहूं, तत्काल करें भण्डारणकलेक्टर ने दिये निर्देश श्योपुर-कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज जिले में गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश

गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा, खुले में न रहे गेहूं, तत्काल करें भण्डारणकलेक्टर ने दिये निर्देश

श्योपुर-कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज जिले में गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी खरीदी केन्द्र पर गेहूं खुले में न रहे, बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल शत प्रतिशत गेहूं का भण्डारण गोदामों अथवा वेयरहाउस में कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, प्रभारी अधिकारी फूड एवं डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, फूड इंस्पेक्टर श्री सुनील शर्मा सहित एफसीआई, कृषि, मार्केटिंग, सहकारिता, कॉपरेटिव बैंक, सीडब्ल्यूसी, नॉन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि जिले में शासकीय समर्थन मूल्य पर 1 लाख 25 हजार 367 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है तथा अधिकतर गेहूं गोदामों एवं वेयरहाउस में सुरक्षित रूप से भण्डारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि लगभग 4 हजार मैट्रिक टन गेहूं जो खुले में है, उसकी तत्काल बैगिंग की जाकर भण्डारण हेतु परिवहन कराया जायें। बारिश की संभावना को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि खुले में रखा गेहूं खराब न हो और उसका भण्डारण सुनिश्चित किया जायें।

उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में 33 समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की गई थी, जिनके द्वारा जिले के 11 हजार 83 किसानों से 1 लाख 25 हजार 367 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.