सिवनी/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिवनी द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 03 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से संस्थान परिसर छिंदिया पलारी चुना भट्टी, सिवनी में किया जाएगा।प्राचार्य शासकीय आईटीआई सिवनी ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन HRVS India Pvt. Ltd. के माध्यम से Maruti Suzuki India Ltd., हंसलपुर (गुजरात) के लिए किया जा रहा है।
इसमें फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, वायरमैन, शीट मेटल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक सहित विभिन्न आईटीआई ट्रेड के प्रशिक्षित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।प्लेसमेंट ड्राइव में वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2015 से 2025 के मध्य आईटीआई उत्तीर्ण किया हो अथवा वर्ष 2026 की अंतिम परीक्षा में सम्मिलित हुए हों। अभ्यर्थियों के लिए 10वीं कक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह लगभग 25,300 रुपये सीटीसी एवं अप्रेंटिसशिप अवधि में 19,500 रुपये प्रतिमाह सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्लेसमेंट ड्राइव में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकसूचियां, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, आईटीआई पास प्रमाण पत्र, बायोडाटा/सीवी तथा सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कंपनी की शर्तों के अनुसार संपादित की जाएगी तथा अभ्यर्थी साक्षात्कार के दौरान कंपनी से सेवा शर्तों एवं अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8920642573 पर संपर्क किया जा सकता है।







No comments yet. Be the first to comment!