पाली, 08 जून जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार सोमवार को एएनटीएफ चौकी पाली द्वारा गोगड़ फैक्ट्री स्थित श्री गणेश फेब्रिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र पाली में “लक्ष्मण रेखा ऑपरेशन” के तहत नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लगभग 400 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया।
उपस्थित जनसमूह को “नशा मुक्त भारत-खुशहाल भारत” अभियान के उद्देश्य से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वयं नशे से दूर रहने और आसपास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में एएनटीएफ चौकी पाली से उप निरीक्षक सूरजभान सिंह, हेड कांस्टेबल वाघाराम, कांस्टेबल मनोज कुमार, रमेश गोदारा एवं भूपेंद्र गोदारा उपस्थित रहे। वहीं पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र से सहायक उप निरीक्षक कंवरीलाल अपनी टीम सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, नशा मुक्ति केंद्रों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं वॉलिंटियर्स ने भी सहभागिता निभाई।इस अवसर पर प्रतिभागियों को शिकायत एवं सूचना दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।







No comments yet. Be the first to comment!