पैरालीगल वालेंटियर्स के चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून

By Gaurav Kabir

Published on: June 10, 2026

सिवनी:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी द्वारा जिले में विधिक जागरूकता एवं सहायता गतिविधियों के संचालन के लिए पैरालीगल वालेंटियर्स (पीएलवी) के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून 2026 सायं 5

सिवनी:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिवनी द्वारा जिले में विधिक जागरूकता एवं सहायता गतिविधियों के संचालन के लिए पैरालीगल वालेंटियर्स (पीएलवी) के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जून 2026 सायं 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

पैरालीगल वालेंटियर्स समाज के कमजोर, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने, लीगल एड क्लीनिकों, पुलिस थानों तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करेंगे। यह कार्य पूर्णतः सेवाभावी है, न कि नौकरी। निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने पर मानदेय प्रदान किया जा सकेगा।

अन्‍य जानकारी जिला विधिक सेवा प्र‍ाधिकारण कार्यालय सिवनी से प्राप्‍त की जा सकती है।आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित है।

शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, जन अभियान परिषद के सदस्य, विधि छात्र, चिकित्सक, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं महिला समूहों से जुड़े व्यक्तियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र एक पासपोर्ट साइज फोटो सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय सिवनी में जमा किए जा सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #seoni

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.