आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: June 11, 2026

10 जून, बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक

10 जून, बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा) एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।बैठक के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में राहत सामग्री के दर निर्धारण, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, नावों की व्यवस्था, SDRF एवं NDRF की प्रतिनियुक्ति, ड्राई राशन पैकेट की व्यवस्था, बाढ़ राहत शिविरों एवं सामुदायिक रसोई केंद्रों के संचालन, जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों की 24×7 क्रियाशीलता तथा जी.आर. भुगतान हेतु पारिवारिक सूची के अद्यतनीकरण की स्थिति का आकलन किया गया।इसके अतिरिक्त तटबंधों की सुरक्षा, सड़कों की मरम्मति तथा मानव एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

संयुक्त सचिव ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं समुचित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205आपातकालीन सहायता नंबर- 1070

Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bsdma Centre of Excellence in Disaster Management #BiharDisasterManagementDept#DisasterPreparedness#FloodPreparedness

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.