जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा हेतु हुई त्रैमासिक बैठक

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा, 11 जून जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

दरभंगा, 11 जून जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सखी निवास (कामकाजी महिला छात्रावास), वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, पालना घर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सामाजिक पुनर्वास कोष योजना तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) बैठक में बताया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन में स्वीकृत 07 पदों में से 06 पदों पर कर्मी कार्यरत हैं।

महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने हेतु DHEW की भूमिका को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

सखी निवास (कामकाजी महिला छात्रावास) की तैयारी बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित सखी निवास योजना के माध्यम से कामकाजी एवं जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित समयावधि में छात्रावास संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की स्थापना महिलाओं को त्वरित सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेनीपुर अनुमंडल परिसर में अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने के लिए विमर्श किया गया।

भवन में सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट, विद्युत संयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। एनओसी से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी बल दिया गया।

शक्ति सदन योजना संकटग्रस्त एवं मानव तस्करी से प्रभावित महिलाओं के पुनर्वास एवं संरक्षण हेतु शक्ति सदन योजना के संचालन की तैयारी की समीक्षा की गई। योजना के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित आवास, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला पदाधिकारी ने विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। पालना घर संचालन समाहरणालय परिसर एवं पुलिस लाइन में स्वीकृत पालना घर इकाइयों के संचालन की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

समाहरणालय परिसर स्थित पालना घर में सीसीटीवी कैमरा, आर.ओ एवं फ्रीज जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए समीक्षा की गई।कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम का अनुपालन बैठक में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति के गठन एवं पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध अनुश्रवण तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सभी योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,दरभंगा,जिला शिक्षा पदाधिकारी,शाखा प्रबंधक अग्रणी बैंक ,ब्रजेश कुमार सिंह डीपीएम, महिला एवं बाल विकास निगम,ऋषि कुमार ,डीएमसी,अजमतुन निशा,केंद्र प्रशासक ने भाग लिया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.