बक्सर:केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में ‘मद्य निषेध सिपाही’, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में ‘कक्षपाल’ एवं परिवहन विभाग में ‘चलंत दस्ता सिपाही’ के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 11 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग किया गया।
विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में ‘मद्य निषेध सिपाही’, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल’ एवं परिवहन विभाग में ‘चलंत दस्ता सिपाहीं के 4236 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 14.06.2026 एवं दिनांक 17.06.2026 को दो-दो पालियों क्रमशः (प्रथम पाली पूर्वाहन 10:00 बजे से मध्याहन 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराहन 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) आयोजित की जायेगी। परीक्षा की अवधि दो घंटों की होगी।
बक्सर जिला अंतर्गत दिनांक 14.06.2026 को 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में 5328 परीक्षार्थी, दिनांक 17.06.2026 को 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 5328 एवं द्वितीय पाली में 5358 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 02 (दो) घण्टा पूर्व अर्थात पूर्वाहन 08:00 बजे से प्रवेश की अनुमति सघन frisking के पश्चात् दी जायेगी जो पूर्वाहन 09:00 बजे तक जारी रहेगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली के लिए परीक्षा प्रारम्भ होने के 02 (दो) घण्टा पूर्व अर्थात अपराहन 01:00 बजे से प्रवेश की अनुमति सघन frisking के पश्चात् दी जायेगी जो अपराहन 02:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में पेन लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा कक्ष में ही पेन उपलब्ध कराया जायेगा।
दिनांक 14 जून 2026 एवं 17 जून 2026 को बक्सर जिला अंतर्गत कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा कार्य में संलग्न दण्डाधिकारियों/पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेश दिया गया कि हर स्तर पर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु पूर्ण सहयोग देगें। पर्षद की परीक्षा, बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत आती है। आवश्यकतानुसार इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
सभी केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा-कक्षों के श्यामपट्टों पर परीक्षार्थियों के लिए यह अंकित करवायेंगे कि कदाचार में लिप्त पाये जाने पर बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के ससुंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी। साथ ही इस अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों को वीक्षकों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अवगत करा दिया जाय।
किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर Wrist Watch (सामान्य / Smart) इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा whitener, eraser एवं blade जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। साथ ही किसी भी अभ्यर्थी को बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा शुरू होने से 01 (एक) घंटा पूर्व एवं परीक्षा संचालन के बीच परीक्षा कार्य में सम्बद्ध / केन्द्र पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यथा केन्द्राधीक्षक, वीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल, परिचारी आदि एवं नियोजित एजेंसी यथा-बायोमैट्रिक, सी०सी०टी०वी०, जैमर आदि कर्मी के पास मोबाईल फोन न रहे। सभी केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया जाता है कि मोबाईल फोन रखने हेतु सुरक्षित स्थल चिन्हित करते हुए किसी जिम्मेवार कर्मी की प्रतिनियुक्त करेंगे, उन्हें सुरक्षा हेतु निदेशित कर परीक्षा केन्द्रों पर सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 500 परीक्षार्थियों पर एक स्टैटिक दण्डाधिकारी (पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ) तथा परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक होने पर अतिरिक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। स्टैटिक दण्डाधिकारी को प्रेक्षक (Observer) के रूप में दायित्व के निर्वहन के लिए अधिकृत किया जाता है। स्टैटिक दण्डाधिकारी प्रेक्षक (Observer) के रूप में परीक्षा केन्द्रों पर स्थायी (स्टैटिक) रूप से भ्रमणशील रह कर स्वच्छ, कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न करायेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष, बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-222154 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री प्रशांत कुमार, निदेशक, डी०आर०डी०ए० (एन०ई०पी०), बक्सर एवं श्रीमती कविप्रिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०), बक्सर रहेंगी।
बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन (रेल मार्ग) एवं बस स्टैण्ड (सड़क मार्ग) द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड होने की संम्भवाना है तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त के आलोक में जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने हेतु तथा समुचित मार्ग दर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन, बक्सर एवं बस अड्डा, बक्सर पर बक्सर जिला में निर्धारित परीक्षा तिथि दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को पूर्वाहन 05:00 बजे से अपराहन 09:00 बजे तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक दण्डाधिकारी, पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा केन्द्रों पर इम्परसोनेशन एवं किसी प्रकार का कदाचार नहीं होने पाये। परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल/लॉज आदि पर भी निगरानी रखा जाय तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। थानाध्यक्ष, आर्दश थाना/औ०क्षे०/मु०, बक्सर उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर इसका पर्यवेक्षण करेंगे।
परीक्षा तिथि दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को यातायात सुगम रूप से संचालित हो तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम/विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो, इसे पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, बक्सर सुनिश्चित करेंगे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि प्रत्येक परीक्षा तिथि को एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय, बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना, बक्सर चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, बक्सर को निदेश दिया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के अन्तर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में ‘मद्य निषेध सिपाही’, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में ‘कक्षपाल’ एवं परिवहन विभाग में ‘चलंत दस्ता सिपाही के 4236 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वाहन 10:00 बजे से मध्याहन 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराहन 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) बक्सर जिले के बक्सर शहर अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराया जा सके।
अनुमण्डल दण्डाधिकारी, बक्सर परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा की तिथि दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस उपाधीक्षक साईबर थाना बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय बक्सर एवं सदर अस्पताल, बक्सर में एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे।
पर्षद के निदेशानुसार प्रत्येक चार/पाँच परीक्षा केन्द्रों पर एक उड़न दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए केन्द्रों का औचक रूप से निरीक्षण करेंगे। उड़न दस्ते द्वारा कदाचार करते पाये जाने वाले अभ्यर्थियों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
परीक्षा तिथि दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो।
प्रकाशित विज्ञापन संख्या-03/2025 के अन्तर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में ‘मद्य निषेध सिपाहीं’, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में ‘कक्षपाल’ एवं परिवहन विभाग में ‘चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, बक्सर वरीय प्रभार में रहेंगे।
दिनांक 14.06.2026 को प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए 16 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए 13 जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए 03 उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
दिनांक 17.06.2026 को प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए 17 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, प्रथम एवं द्वितीय पाली के लिए 13 जोनल मजिस्ट्रेट सह समन्वय प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, 03 उड़न दस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers






No comments yet. Be the first to comment!