पटना कोचिंग विवाद: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत

By Gaurav Kabir

Published on: June 14, 2026

​पटना (Patna News): बिहार की राजधानी पटना में चल रहे बहुचर्चित कोचिंग विवाद (Patna Coaching Controversy) में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पटना के प्रतिष्ठित ज्ञानबिंदु कोचिंग (Gyan Bindu Coaching) के डायरेक्टर

पटना (Patna News): बिहार की राजधानी पटना में चल रहे बहुचर्चित कोचिंग विवाद (Patna Coaching Controversy) में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पटना के प्रतिष्ठित ज्ञानबिंदु कोचिंग (Gyan Bindu Coaching) के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव (Prince Yadav) की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव नेपाल के एक होटल से बरामद किया गया है।

​गौरतलब है कि 2 जून को हुए कोचिंग विवाद के बाद खान सर (Khan Sir) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) में प्रिंस यादव भी नामजद आरोपी था और पुलिस से बचने के लिए नेपाल में रह रहा था।

नेपाल में दोस्तों के साथ छिपा था प्रिंस

​जानकारी के मुताबिक, खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में नामजद होने के बाद प्रिंस यादव अपने 6-7 दोस्तों के साथ नेपाल भाग गया था। देर रात होटल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रौशन आनंद के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि प्रिंस पर इससे पहले साल 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हमला करने का गंभीर आरोप लग चुका था।

2 जून का कोचिंग विवाद और रौशन आनंद की गिरफ्तारी

  • हमला और गिरफ्तारी: 2 जून को खान सर की कोचिंग पर अचानक हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।
  • बेल पर सुनवाई: रौशन आनंद फिलहाल जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है।

खान सर और उनके गार्ड्स पर भी हुआ था एक्शन

​इस पूरे विवाद में केवल ज्ञानबिंदु कोचिंग ही नहीं, बल्कि खान सर की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई देखने को मिली थी।

  • वायरल वीडियो: घटना के दौरान खान सर के गार्ड्स का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया था।
  • खान सर पर FIR: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खान सर पर भी एफआईआर दर्ज की और उनके दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया।
  • कोर्ट का फैसला: पटना सिविल कोर्ट ने हाल ही में खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। हालांकि, उनके दोनों गार्ड्स की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और वे फिलहाल जेल में ही हैं।

सूत्र :-यह खबर सूत्रों के मुताबिक प्रकशित की गई है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.