पूर्णिया न्यूज़: मंत्री रत्नेश सादा और लेशी सिंह ने बांटे ‘संबल योजना’ के तहत उपकरण, अंतर्जातीय व दिव्यांग दम्पत्तियों को मिला ₹1-1 लाख का अनुदान

By Gaurav Kabir

Published on: June 15, 2026

​पूर्णिया (15 जून 2026): बिहार सरकार समाज के हर तबके को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सोमवार को पूर्णिया समाहरणालय परिसर स्थित महानंद सभागार में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न

पूर्णिया (15 जून 2026): बिहार सरकार समाज के हर तबके को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सोमवार को पूर्णिया समाहरणालय परिसर स्थित महानंद सभागार में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक भव्य प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री सह पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा और भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह उपस्थित रहीं। इस दौरान दिव्यांगजनों और अंतर्जातीय विवाह करने वाले दम्पत्तियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

इन प्रमुख योजनाओं का मिला लाभ

​जिला पदाधिकारी (DM) श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीन योजनाओं के लाभुकों को सम्मानित किया गया:

1. मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

​समाज में समानता और समरसता को बढ़ावा देने तथा जातीय भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से 9 अंतर्जातीय दम्पत्तियों को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की प्रोत्साहन राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) प्रमाण पत्र सौंपा गया।

  • प्रमुख लाभुक: मनीषा कुमारी-मनीष कुमार, रानी कुमारी-ओम प्रकाश महतो, मुनमुन बनर्जी-श्रवण कुमार सहित कुल 9 जोड़े।

2. मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना

​दिव्यांग दम्पत्तियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान देने के लिए विवाह करने वाले 2 दिव्यांग दम्पत्तियों को भी ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि (सावधि प्रमाण पत्र) प्रदान की गई।

  • लाभुक: रूकसार प्रवीण (दिव्यांग) – रिजवान अंसारी और चन्दा कुमारी – विपिन कुमार गुप्ता (दिव्यांग)।

3. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘‘संबल’’

​दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए 4 पात्र लाभुकों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल दी गई।

  • लाभुक: मनीष ऋषि, रंजी कुमार दास, राज कुमार राम और मो. महताब आलम।

समाज के सबसे कमजोर वर्ग का विकास हमारी प्राथमिकता: मंत्री रत्नेश सादा

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर, महादलित और वंचित वर्गों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

“संबल योजना से दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुँच सकेंगे। वहीं, अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहन देना समाज में भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का एक ठोस कदम है।”रत्नेश सादा (मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग)

कार्यक्रम में इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्णिया के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • श्री अंशुल कुमार (जिला पदाधिकारी, पूर्णिया)
  • सुश्री स्वीटी सहरावत (पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया)
  • श्री विजय कुमार खेमका (विधायक, पूर्णिया सदर)
  • श्री कृष्ण कुमार ऋषि (विधायक, बनमनखी)
  • श्री नितीश कुमार सिंह (विधायक, कसबा)
  • श्री कलाधर प्रसाद मंडल (विधायक, रुपौली)
  • श्री अख्तरुल ईमान (विधायक, अमौर)
  • श्री गुलाम सरवर (विधायक, बायसी)
  • श्री अमरेश कुमार (सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग)

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.