श्योपुर-कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आगामी शिक्षण सत्र एवं वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आंगनवाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, छात्रावासों एवं आश्रमों में अध्ययनरत एवं निवासरत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सुरक्षात्मक उपायों के क्रम में महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र तथा जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने भवनों के निरीक्षण करने के निर्देश दिये है।
जारी निर्देशो के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र तथा सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, श्योपुर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, छात्रावासों एवं आश्रमों का तत्काल विशेष सुरक्षा निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान यदि कोई भवन जर्जर, क्षतिग्रस्त अथवा उपयोग हेतु असुरक्षित पाया जाता है, तो संबंधित विभाग द्वारा उसे तत्काल उपयोग से पृथक करते हुए परीक्षण हेतु कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, श्योपुर को लिखित रूप से अवगत कराया जायें।
परीक्षण उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार भवन को उपयोग हेतु प्रतिबंधित घोषित करने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे प्रकरणों में संबंधित विभाग बच्चों एवं संचालित गतिविधियों हेतु तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करेगे।
इसके साथ ही वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व भवनों की आवश्यक मरम्मत, वॉटरप्रूफिंग, विद्युत सुरक्षा परीक्षण, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिये गये।
समस्त निरीक्षण पूर्ण होने के उपरांत संबंधित विभाग द्वारा निरीक्षण प्रतिवेदन लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षण के आधार पर लोक निर्माण विभाग पात्र भवनों के लिए भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र 20 जून तक जारी करना सुनिश्चित करें।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur







No comments yet. Be the first to comment!