राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 18 जून को जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मिलानपुर हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक मार्ग व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचकर मंच व्यवस्था, ग्रीन रूम, बैठक व्यवस्था तथा कार्यक्रम की समग्र रूपरेखा की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में केवल पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रवेश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों ने विभिन्न सेक्टरों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
President of India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh







No comments yet. Be the first to comment!