सिवनी:मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को बारहवें #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम फुटबॉल स्टेडियम सिवनी में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” अर्थात “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी को नोडल अधिकारी तथा जिला आयुष अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय, विकासखण्ड मुख्यालय, ग्राम पंचायत स्तर तथा जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में वृहद स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, बीएड एवं डीएड संस्थानों के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस कर्मी, शासकीय सेवक, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक एवं औद्योगिक संगठन, जनप्रतिनिधि तथा आमजन सहभागिता करेंगे।जिला स्तरीय आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यवस्थाओं एवं उत्तरदायित्वों का दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम में मंच, साउंड, एलईडी स्क्रीन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता, योग मैट, योग प्रदर्शन, फोटोग्राफी तथा व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।योग कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी संस्थान, हार्टफुलनेस, आर्ट ऑफ लिविंग, क्रीड़ा भारती सहित विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं का सहयोग भी रहेगा। योग क्रियाओं का प्रदर्शन जिले के अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #seoni







No comments yet. Be the first to comment!