16 जून 2026 को ठोस कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीसी मिशन सुनहरा कल, पीजेआरएम फोर्स ट्रस्ट एवं उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई. जी एवं आईटीसी के प्रोग्राम मैनेजर श्री प्रकाश जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान प्रोग्राम मैनेजर प्रकाश जी ने स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की नियमावली 2026 के अंतर्गत चार प्रकार के डस्टबिन (नीला, हरा, लाल एवं काला) के उपयोग, जैविक खाद निर्माण हेतु कम्युनिटी कंपोस्टर एवं होम कंपोस्टर की उपयोगिता तथा आईटीसी के स्वच्छता मॉड्यूल के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि इन उपायों के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर विमला वाई. जी. ने आईटीसी द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए।
साथ ही उन्होंने समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी आग्रह किया, जिससे छात्र-छात्राएं स्वच्छ एवं सुंदर परिसर तथा शहर के निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें।बैठक में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई. जी., श्री विवेक पुंडीर जी, श्री सन्नी गिरी जी (समाजशास्त्र विभाग), आईटीसी के प्रोग्राम मैनेजर श्री प्रकाश जी, फोर्स ट्रस्ट के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अर्श जी, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर मिंटू कुमार तथा उमंग सुनहरा कल सेवा समिति से श्री शादाब उपस्थित रहे।
FORCE Non Profit







No comments yet. Be the first to comment!