अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम,विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय सेवक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

ग्वालियर जिले में भी 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप प्रात: 6 बजे आयोजित होगा। जिले

ग्वालियर जिले में भी 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप प्रात: 6 बजे आयोजित होगा। जिले में इसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग दिवस 21 जून को कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उनके उदबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले में योग दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जायेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागीगण उपस्थित होंगे। प्रात: 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों का आगमन व उदबोधन होगा।

इसके बाद प्रात: 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसी क्रम में प्रात: 6.40 से 7.40 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रात: 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा।


कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राज्य शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत सुव्यवस्थित ढंग से विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी प्रतिभागी समय पर कार्यक्रम में पहुँचें और सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हों। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने 17 जून को अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय-सीमा में पूर्ण करें। इसके साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारी भी योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, एडीएम श्री सी बी प्रसाद, एडीएम श्री अनिल बनवारिया, एडिशनल एसपी श्री जयराज कुबेर सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.