बक्सर17 जून 2026 खरीफ मौसम में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

बक्सर17 जून 2026 खरीफ मौसम में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में

बक्सर17 जून 2026 खरीफ मौसम में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न

आज दिनांक 17 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

बैठक में खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि एक किसान अपने आधार कार्ड पर अधिकतम 10 बैग यूरिया एवं 5 बैग डीएपी की खरीद कर सकता है। यदि किसी किसान को इससे अधिक उर्वरक की आवश्यकता होती है, तो संबंधित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा जांच एवं अनुशंसा के उपरांत आवश्यकतानुसार अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिला पदाधिकारी ने बड़े रैयत वाले किसानों की प्रखंडवार सूची तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनपीके उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग पर भी जोर दिया।

किसानों को सुचारु रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उर्वरक विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Department of Agriculture, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.