जनता की समस्याओं के समाधान हेतु जिला पदाधिकारी का जनता दरबार आयोजित
आज दिनांक 19 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी परिवादों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान तय समय-सीमा में करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करते हुए जनहित के मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
जनहित, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ औरंगाबाद जिला प्रशासन आम नागरिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
Aurangabad #PublicHearing #JanataDarbar #GoodGovernance #PublicService #bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar







No comments yet. Be the first to comment!