कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला पदाधिकारी , पटना के रूप में पदस्थापन के उपरांत आज दिनांक 19 जून 2026 को प्रशासनिक परंपरा एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा , प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता ,नालंदा को नालन्दा जिला का प्रभार विधिवत रूप से सौंपा गया।
प्रभार कार्यक्रम के उपरांत निवर्तमान जिला पदाधिकारी, नालन्दा, श्री कुंदन कुमार के सम्मान में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा विदाई -सह- सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हरदेव भवन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री कुंदन कुमार के नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को नालन्दा जिले के लिए उल्लेखनीय बताया।
वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।
उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए।
अपने संबोधन में श्री कुंदन कुमार ने नालन्दा जिले में कार्य करने के दौरान प्राप्त सहयोग एवं स्नेह के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नालन्दा में बिताया गया कार्यकाल उनके प्रशासनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण एवं यादगार अध्याय रहेगा। उन्होंने जिले के विकास एवं प्रगति के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी नालंदा, नगर आयुक्त, प्रभारी उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला नजारत शाखा उपसमाहर्ता,जिला स्थापना शाखा उपसमाहर्ता , सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar






No comments yet. Be the first to comment!