सिवनी: मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना से रामगोपाल को मिले ₹2 लाख, नई जिंदगी की सुखद शुरुआत

By Gaurav Kabir

Published on: 50 मिनट पहले

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 'मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना' के तहत दिव्यांग रामगोपाल कहार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने यह लाभ सौंपकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। जानें इस सरकारी योजना के लाभ और उद्देश्य।

जीवन में कई सपने होते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें पूरा करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आ रही हैं। सिवनी जिले के रहने वाले श्री रामगोपाल कहार के जीवन में भी ऐसी ही खुशियों ने दस्तक दी है।

कलेक्टर नेहा मीना ने सौंपा ₹2 लाख का स्वीकृति पत्र

​हाल ही में 2 मार्च 2026 को विवाह बंधन में बंधे रामगोपाल को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का स्वीकृति पत्र मिला है।

शुक्रवार को सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत उन्हें यह स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

सिवनी /जीवन में कई सपने होते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें पूरा करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आती हैं।सिवनी जिले के श्री रामगोपाल कहार के जीवन में भी ऐसी ही खुशियों ने दस्तक दी है।

2 मार्च 2026 को विवाह बंधन में बंधे रामगोपाल को अब मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का स्वीकृति पत्र मिला है।शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत श्री रामगोपाल कहार को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। स्वीकृति पत्र प्राप्त कर रामगोपाल और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि यह आर्थिक सहायता उनके नए जीवन की शुरुआत को और मजबूत बनाएगी तथा भविष्य की योजनाओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि समाज में समानता और समावेशिता का संदेश भी देती है।कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों से योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #seoni

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.