एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अंतर्गत औद्योगिक इकाईयां स्थापित करायें-डीएमकलेक्टर ने किया औद्योगिक इकाईयों का अवलोकन

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज शुक्रवार को बडौदा रोड स्थित श्रीजी वायर नेटिंग एवं आशीष वायर नेटिंग के अवलोकन के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व से संचालित इकाईयों को एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लाभ दिलाया जायें, इसके साथ ही नवीन औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए प्रयास किये जायें।


कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज शुक्रवार को बडौदा रोड स्थित श्रीजी वायर नेटिंग एवं आशीष वायर नेटिंग के अवलोकन के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व से संचालित इकाईयों को एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लाभ दिलाया जायें, इसके साथ ही नवीन औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए प्रयास किये जायें। उन्होने कहा कि श्योपुर जिले में उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप औद्योगिक इकाईयों की स्थापना की परियोजनाएं तैयार की जायें।

वायर नेटिंग इंडस्ट्रिज के अवलोकन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, सहायक संचालक एमएसएमई श्री शुभम अग्निहोत्री एवं श्री नवल किशोर, उद्यमी श्री हेमंत गोयल भी उपस्थित थे।

सहायक संचालक एमएसएमई श्री शुभम अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि जिला स्तर से 10 करोड रूपये तक के इंडस्ट्री पर कुल लागत का 40 से 48 प्रतिशत तक लाभ प्रदान किया जाता है। जिले में छोटे-बडे 40 से अधिक उद्योग संचालित है, जिनमें नेटिंग वायर, बायोफ्यूल, दाल मिल, राइस मिल, ट्रांसफार्मर निर्माण, ऑयल मिल, मिल्क पावडर प्रोसेसिंग यूनिट, स्टील एवं बुड फर्नीचर, एमसेंड, फ्लायर ब्रिकर्स, विधुत पोल निर्माण आदि से संबंधित उद्योग संचालित है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा इस अवसर पर नेटिंग वायर, जाली तथा कील आदि बनाने के प्रोसेस का अवलोकन किया गया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.