बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के अंतर्गत, सामान्य प्रशासन विभाग (बिहार सरकार) की अनुशंसा पर दो प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों को बिहार पुलिस में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर श्री मुकेश कुमार और श्री आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्त किया गया है।
पदभार ग्रहण: दोनों क्रिकेटरों ने 10 अगस्त 2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान समर्पित किया।

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विनय कुमार ने दोनों खिलाड़ियों का बिहार पुलिस परिवार में स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) श्री मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बिहार सरकार की यह पहल राज्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।






No comments yet. Be the first to comment!