क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप का बिहार पुलिस में शानदार स्वागत, बने DSP

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप को 'बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधी नियुक्ति नियमावली 2026' के तहत बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नियुक्त किया गया है। DGP विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में उनका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के अंतर्गत, सामान्य प्रशासन विभाग (बिहार सरकार) की अनुशंसा पर दो प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों को बिहार पुलिस में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर श्री मुकेश कुमार और श्री आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्त किया गया है।

पदभार ग्रहण: दोनों क्रिकेटरों ने 10 अगस्त 2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान समर्पित किया।

Cricketers Mukesh Kumar and Akash Deep receive a grand welcome from the Bihar Police; appointed as DSPs.

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विनय कुमार ने दोनों खिलाड़ियों का बिहार पुलिस परिवार में स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) श्री मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​बिहार सरकार की यह पहल राज्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.