सीतामढ़ी के रितेश कुमार ने राज्यस्तरीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

पटना में आयोजित 38वीं राज्यस्तरीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीतामढ़ी जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी रितेश कुमार ने 66 किलोग्राम भार वर्ग के बेंच प्रेस में 125 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल कर सीतामढ़ी जिले का नाम गौरवान्वित किया।

रितेश कुमार की इस शानदार उपलब्धि पर सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा—

“रितेश कुमार की यह उपलब्धि सीतामढ़ी जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। जिला प्रशासन की ओर से रितेश को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

मौके पर सीतामढ़ी जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव सतीश कुमार, संजय गुप्ता एवं दीपक कुमार उपस्थित रहे।

सीतामढ़ी जिला प्रशासन एवं जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ की ओर से रितेश कुमार को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.