मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक आयोजित,योजना की प्रगति, बैंक ऋण, ऋण आवेदनों के निष्पादन तथा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के कार्यों की विस्तृत समीक्षा

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

भागलपुर, 10 अगस्त 2026: मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं ULA पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भागलपुर, 10 अगस्त 2026: मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं ULA पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
भागलपुर जिला स्तर पर बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने की। बैठक में योजना की प्रगति, बैंक ऋण, ऋण आवेदनों के निष्पादन तथा सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा सभी संबंधित बैंकों को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ऋण के लिए प्राप्त एवं अस्वीकृत आवेदनों का बैंकवार एवं कारणवार विवरण उपलब्ध कराया जाए। बैंकों को यह स्पष्ट रूप से बताने को कहा गया कि कितने ऋण आवेदन किस कारण से अस्वीकृत किए गए हैं। बैंकवार आंकड़ों में एसबीआई सहित अन्य बैंकों द्वारा अस्वीकृत किए गए ऋण आवेदनों की श्रेणीवार जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि यह समीक्षा की जा सके कि ऋण आवेदन उचित एवं वैध कारणों के आधार पर ही अस्वीकृत किए जा रहे हैं अथवा नहीं। इससे अनावश्यक रूप से अस्वीकृत किए गए आवेदनों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्तमान में प्राप्त होने वाले पात्र ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित अथवा अस्वीकृत नहीं किया जाए तथा योजना के प्रावधानों के अनुरूप पात्र लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। साथ ही, पूर्व में अस्वीकृत किए गए ऋण आवेदनों की भी पुनः समीक्षा करने को कहा गया, ताकि यदि कोई आवेदन नियमानुसार स्वीकृति योग्य है तो आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे ऋण उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ उपलब्ध कराना है। इसलिए पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने तथा उनके घरों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित कराने में बैंक एवं संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं।
प्रखंड स्तर पर सोलर मेला आयोजित करने का निर्देश बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड स्तर पर सोलर मेला आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। सोलर मेला के माध्यम से आम लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी, योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, बैंक ऋण एवं सोलर प्लांट लगाने से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सोलर मेला के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंच सके और सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों की संख्या में वृद्धि हो। ULA पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश बैठक में ULA पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस योजना के अंतर्गत कुटीर ज्योति योजना के पात्र उपभोक्ताओं, जिनके पास पक्का मकान एवं सोलर प्लांट लगाने योग्य छत उपलब्ध है, उनके घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।
भागलपुर जिले में उक्त कार्य के लिए सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोलर एंड स्टेबलाइजर को कार्य आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने एजेंसी को सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए आवश्यक स्ट्रक्चर, सोलर पैनल, इन्वर्टर एवं अन्य आवश्यक सामग्री की समय पर खरीद एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जिले में योजना का क्रियान्वयन तेज गति से हो सके और पात्र परिवारों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।
बैठक में विद्युत विभाग की अधीक्षण अभियंता संजय कुमार, शहरी, पूर्वी एवं नवगछिया के कार्यपालक अभियंता तथा लीड बैंक यूको बैंक के एलडीएम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.