बाड़ाटेनी गांव में अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन को लेकर हुआ ध्वाजारोहण

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के लश्करी पंचायत अंतर्गत बाड़ाटेनी गांव के बाबा बेनी स्थान नहर के पास अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन को लेकर ध्वजारोहण किया गया। मंत्रों जाप के साथ ध्वाजारोहण किया गया।
आयोजक ने बताया कि श्रीश्री 108 ठाकुरजी का अखिल भारतीय भगेत का 76 वां अधिवेशन 27 मई से शुरू होगा। यह तीन दिवसीय अधिवेशन 29 भी तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर के भगेत प्रेमी भाग लेंगे।
अधिवेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। सम्मेलन में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और खाने का भी प्रबंध किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति बनाई जा रही है।
अधिवेशन के अध्यक्ष सियालाल यादव और दशरथ यादव ने बताया कि यज्ञ अधिवेशन में छह शास्त्र, अठारह पुराण, 33 करोड़ देवता, 56 करोड़ जादू, 88 हजार मुनी महात्मा के नाम से संकल्प होगा है। यह कार्यक्रम शांति के लिए होगा। हर लोगों की शांति की कामना होगी।
आयोजक ने लोगों से बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में में लेने की अपील की है।ब्रह्म, विष्णु, महेश, पार्वती, लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा काली के मंत्र-जाप से यज्ञ प्रारंभ होगा। ध्वजारोहण के मौके पर पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, दशरथ यादव, सियालाल यादव, सदानंद यादव, जागो सहनी, संजीव यादव, कमलेश्वरी यादव, रत्नेश यादव आदि मौजूद थे।