
उदाकिशुनगंज में 12 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार बाईक व मोबाइल जब्त
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का एक बाईक और एक मोबाइल जब्त किया है।नशामुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की है।बरामद गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य सात लाख 50 हजार रूपया बताया गया है।
गिरफ्तार तीनों तस्कर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार तस्करों में करौती वार्ड संख्या 13 के निरंजन कुमार पिता गजेंद्र यादव, पंचेलाल पासवान पिता स्व. जगधर पासवान और बैजनाथपुर वार्ड संख्या आठ के सैनी कुमार पिता स्व. जयप्रकाश सहनी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर अपराधियों, आरोपितों और नशा कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। जहां गुरुवार को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर डहरा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि डहरा पुल के समीप पुलिस को देख एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति छर्रापट्टी की ओर से तेज गति से आते दिखाई दिया। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया। यधपि तस्कर मोटरसाइकिल घुमाकर पीछे की ओर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया।पकड़ाएं व्यक्तियों की तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट पर रखे एक प्लास्टिक के बोरे से सफेद पैकेट में रखा करीब 12 किलो गांजा बरामद किया गया।
इसके साथ ही एक मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है । वहीं आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कार्रवाई अभियान में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, राजेश चौधरी, गौरव कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।