उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू

जिलाधिकारी के निर्देश पर उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य सड़कों के दोनों किनारों को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ गुलज़ारी पंडित एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शनिवार को प्रशासनिक पहल के तहत अंचल अमीन नीरज कुमार एवं नगर परिषद के अमीन राजीव झा द्वारा सड़क की जमीन की पैमाइश की गई।अतिक्रमित स्थलों को चिन्हित कर निशान लगाया गया। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण कार्य में अतिक्रमण बाधा बन रहा था।
जिसके कारण इसे हटाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
उन्होंने अतिक्रमणकारियों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमित सरकारी जमीन को खाली कर दें। स्वयं द्वारा अतिक्रमित जमीन खाली नहीं करने पर प्रशासन कार्रवाई करेगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।







No comments yet. Be the first to comment!