आधी रात भागलपुर में बड़ा हादसा,विक्रमशिला का स्लेब टूटकर गिरा,आवाजाही ठप

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

आधी रात भागलपुर में बड़ा हादसा,विक्रमशिला सेतु का स्लेब टुटा,आवाजाही प्रभावित भागलपुर में देर रात्रि विक्रमशिला सेतु के पिलर नंबर चार और पांच के बीच का स्लैब गंगा नदी में समा गया.इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.हालांकि, पुल के गिरने से NH-80 और NH-31 के बीच का संपर्क पूरी

A major accident occurred in Bhagalpur at midnight, as a slab of Vikramshila collapsed, disrupting traffic.

आधी रात भागलपुर में बड़ा हादसा,विक्रमशिला सेतु का स्लेब टुटा,आवाजाही प्रभावित भागलपुर में देर रात्रि विक्रमशिला सेतु के पिलर नंबर चार और पांच के बीच का स्लैब गंगा नदी में समा गया.इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.हालांकि, पुल के गिरने से NH-80 और NH-31 के बीच का संपर्क पूरी तरह से टूट गया.

बिहार के भागलपुर जिले में रविवार आधी रात के एक बड़ा हादसा हो गया,जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सीमांचल समेत बिहार के लगभग 16 जिलों को भागलपुर से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर नंबर चार और पांच के बीच का एक हिस्सा अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12:55 बजे हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, पुल के गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है.स्थानीय लोग बताते हैँ की प्रशासन को रात करीब 11 बजे एक वाहन चालक ने विक्रमशिला पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में दरार होने की सूचना दी थी.

खंभा नंबर चार और पांच के बीच की दरार शाम से ही चौड़ी होती जा रही थी, जो रात 11 बजे के बाद साफ दिखाई देने लगी थी. आखिरकार रात 12:55 बजे पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गंगा नदी में गिर गया, जिससे भागलपुर (NH-80) और नवगछिया (NH-31) के बीच का सीधा सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात का समय होने के कारण वहां से गुजरने वाला कोई भी वाहन इस हादसे की चपेट में आ सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.

Tags:

💬 Comments

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले आप लिखें!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.