
उदाकिशुनगंज में भीषण अगलगी में 14 लोगों के घर जलकर राख, 50 लाख का नुक़सान चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, घर में रखें नगदी सहित सभी समान जलें
उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 लोनिया चक मुहल्ला में शुक्रवार की शाम भीषण अगलगी की घटना हुई। आग लगने की वजह से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। इसमें नगदी, फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन, अनाज, ज़ेवरात आदि समान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को घंटों पसीना बहाना पड़ा। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचे। आग चूल्हा की चिंगारी से लगा। आग सबसे पहले गुड्डू ठाकुर के घर में लगी। जहां देखते ही देखते अन्य घरों को आग ने अपने लपेटे में ले लिया।
पीड़ित अरुण ठाकुर, वरुण ठाकुर, कैलाश ठाकुर,तरुण ठाकुर, गुड्डू ठाकुर,संजय ठाकुर,बुलटन ठाकुर, गोपाल मंडल,सनोज मंडल, राजेन्द्र मंडल, रामप्रवेश मंडल आदि ने बताया कि घर पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। वार्ड पार्षद अजय मंडल ने बताया कि सनोज मंडल अपनी पुत्री की शादी के लिए एक लाख रुपए लोन लिया था।जो शादी के लिए घर में रखा था। शादी के लिए ढाई लाख का ज़ेवरात भी था।
इस महीने के 15 तारीख को लड़की का तिलक होना था। अन्य लोगों का भी नकदी व घर सहित उसमें रखें सारा समान जलकर राख हो गया। आगलगी की वजह से पीड़ित के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों ने बताया कि शाम के समय गुड्डू ठाकुर के घर में नाश्ता तैयार किया जा रहा था। जहां मिट्टी के चूल्हे से चिंगारी निकल कर फूंस के घर को लपेटे में ले लिया। देखते ही देखते अन्य घरों को आग की लपटे अपने आगोश में ले लिया। शोर मचाने पर मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले लोग चापाकल और मोटर की सहायता से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। उसके बाद सूचना पर दमकल की टीम पहुंची।
सबकुछ खोने के बाद पीड़ित स्वजन में हाहाकार मच गया। पीड़ित रोते बिलखते नजर आएं। लोगों को खाने के लाले पड़ गए।बीडीओ सह प्रभारी सीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर पीड़ित परिवार की सूचि तैयार कर उचित मुआवजा प्रदान की जायेगी।
आग लगने की सूचना पर वार्ड पार्षद अजय मंडल,रमण कुमार राणा, नित्यानंद यादव,संतोष मंडल, अभिनंदन साह, नितीश राणा, पूर्व मुखिया उमेश यादव, बबलू यादव,अरुण मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल आदि पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने घटना पर अफसोस जताया है। वहीं प्रशासन ने पीड़ित स्वजन को मुआवजा देने की मांग की।