बिहार अग्निशमन सेवा के अधिकारियों द्वारा एक वृहद मॉकड्रिल-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: May 12, 2026

ज़िलाधिकारी पटना द्वारा पदाधिकारियों को अगलगी की घटनाओं की रोकथाम तथा न्यूनीकरण हेतु सम्पूर्ण पटना जिला में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।इसी कड़ी में आज पटना स्थित साकार एक्वासिटी, विजय सिंह

ज़िलाधिकारी पटना द्वारा पदाधिकारियों को अगलगी की घटनाओं की रोकथाम तथा न्यूनीकरण हेतु सम्पूर्ण पटना जिला में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।इसी कड़ी में आज पटना स्थित साकार एक्वासिटी, विजय सिंह यादव पथ, उसरी, दानापुर, पटना के परिसर में बिहार अग्निशमन सेवा के अधिकारियों द्वारा एक वृहद मॉकड्रिल-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से गर्मी के मौसम में खाना पकाते समय असावधानियों के कारण घटित होने वाले अग्निकांड, गैस चूल्हों और विद्युत शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं के मद्येनजर सुरक्षा उपायों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया।

आम जनता से अग्नि सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी ‘‘क्या करें एवं क्या न करें’’ का अनुपालन करने तथा इसे जन-जन तक प्रसारित करने का आह्वान किया गया। अग्नि-प्रवण काल (15 मार्च-15 जून) में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।

लोगों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना के नेतृत्व में 3 मार्च से 9 मार्च तक विशेष साप्ताहिक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

सम्पूर्ण पटना जिला में 14-20 अप्रैल की अवधि में “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” का आयोजन किया गया। ज़िलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को गाँव-गाँव तथा शहरों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

आपदा की स्थिति में डायल-112/101, जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष (7485805821), जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) या 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) पर सूचना दी जा सकती है।

#Fire#FireSafety#SafetyFirst#SafetyTips#D

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.