सिंगरौली, 18 जून 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में एवं समिति के सदस्यो के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हनुमान मंदिर के विस्तारीकरण, परिसर प्रबंधन एवं ट्रस्ट संचालन से संबंधित प्रस्तावित बायलॉज पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा ट्रस्ट के सदस्यों के भी सुझाव भी प्राप्त किए गए।
शासन संधारित मंदिर की सम्पत्ति सुरक्षित करने के निर्देश – बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन संधारित मंदिर की संपत्तियों को सुरक्षित करने के निर्देश देते हुए उपखंड अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर जीपीएस आधारित हनुमान मंदिर प्रांगण एवं उसके आसपास स्थित शासकीय भूमियों का नक्शा तैयार किया जाए। साथ ही मंदिर के आसपास स्थित संपत्तियों का सर्वे कर परीक्षण करें एवं अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सीसीटीवी निगरानी एवं दान राशि जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश- मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि पर्वों के दौरान भीड़ प्रबंधन में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि दान पेटी में प्राप्त राशि कैमरों की निगरानी में उपखण्ड अधिकारी अथवा तहसीलदार की उपस्थिति में ट्रस्ट द्वारा निर्धारित बैंक खाते में जमा कराई जाए तथा इसकी जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।
धार्मिक आयोजनों से प्राप्त राशि के सुव्यवस्थित उपयोग पर जोर- कलेक्टर ने ट्रस्ट के सदस्यों से कहा कि प्रस्तावित बायलॉज के माध्यम से मंदिर की आय एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हनुमान जयंती, जगन्नाथ यात्रा, जन्माष्टमी सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में प्राप्त राशि का उपयोग ट्रस्ट के परामर्श से मंदिर व्यवस्था एवं विस्तारीकरण कार्यों में किया जाए तथा इन व्ययों का नियमित ऑडिट भी कराया जाए।
ट्रस्ट को सुदृढ़ बनाने के लिए बायलॉज जारी करने के दिए निर्देश -बैठक के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था, ट्रस्ट के सदस्यों का चयन, शासन संधारित मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा आदि पर विस्तृत प्रावधान तैयार किए गए हैं। संबंधित बायलॉज जारी करने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश- कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन के संबंध में आमजन से भी सुझाव प्राप्त करने की बात कही। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, तहसीलदार श्री अभिषेक यादव सहित हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
कलेक्टर की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित,मंदिर के विस्तारीकरण एवं प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
By Gaurav Kabir
Published on: 1 घंटे पहले
सिंगरौली, 18 जून 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में एवं समिति के सदस्यो के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हनुमान मंदिर के विस्तारीकरण, परिसर प्रबंधन एवं ट्रस्ट संचालन से संबंधित प्रस्तावित बायलॉज पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा ट्रस्ट के सदस्यों के भी सुझाव भी प्राप्त किए गए।
Share
Tags:
Share this article







No comments yet. Be the first to comment!