मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज की अध्यक्षता में आज कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को खरीफ सीजन हेतु समय पर खाद, प्रमाणित बीज और कृषि आदान उपलब्ध कराने, जिला विपणन अधिकारी को उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा समितियों के माध्यम से समय पर सामग्री प्रदाय करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में फसलों के रकबा निर्धारण, बीज उपलब्धता, किसान पंजीयन, ई-विकास प्रणाली, सूक्ष्म सिंचाई, पशुओं के टीकाकरण, गौशाला प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन वृद्धि, कृषकों के के.सी.सी लक्ष्य पूर्ति तथा नरवाई/पराली प्रबंधन अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों (सुपर सीडर/हैप्पी सीडर) के वितरण की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी, मार्कफेड एवं बीज निगम के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा खरीफ 2026 की सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।







No comments yet. Be the first to comment!