अनियमितता की अधिकारियों की टीम ने की जांच

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

अनियमितता की अधिकारियों की टीम ने की जांच उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत बुधमा पंचायत में संचालित विकास योजनाओं में व्याप्त अनियमितता की शिकायत पर शनिवार अधिकारीयों ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कुड़ा प्रसंस्करण

अनियमितता की अधिकारियों की टीम ने की जांच

उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत बुधमा पंचायत में संचालित विकास योजनाओं में व्याप्त अनियमितता की शिकायत पर शनिवार अधिकारीयों ने स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने कुड़ा प्रसंस्करण ईकाई की जांच की। जहां उन्होंने विभिन्न तकनीकी गड़बड़ी एवं कमियों को नोटिस किया।

जिला योजना अधिकारी ने कहा कि कुड़ा प्रसंस्करण ईकाई मानक के अनुरूप प्रतीत नही होता है।  नियमानुसार संचालित नहीं हो रहा है। यद्यपि निर्माण की सही रूपरेखा अभिलेख से मिलान कर स्पष्ट किया जाएगा। वहीं सखीचन मुसहरी में वर्ष 2022-23 में निर्माण की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने कार्य को संतोषप्रद बताया। जबकि सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच नही की गई।

मौके पर डीपीआरओ निकिता, डीपीओ, बीपीआरओ सत्यनारायण रजक, जेई स्मिता कुमारी, मुखिया पंकज सिंह, शिकायतकर्ता सूर्यनारायण साह, बुधमा कैंप प्रभारी पूर्ण प्रताप सिंह समेत अन्य  मौजूद रहे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.