पाली,15 जून 2026 जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अभिनव पहल “आओ गांव चलें” अभियान के तहत जिलेभर में प्रवासीजन, भामाशाह एवं समाजसेवी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर एवं अन्य संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेश चौधरी के सतत प्रयासों एवं प्रेरणा से दानदाताओं विभिन्न उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
इन प्राप्त सामग्री में 5 ए.सी., 3 अलमारी, 20 प्लास्टिक चेयर, 2 ऑफिस टेबल, 3 वॉल फैन, 7 पंखे, 1 एलईडी टीवी,1 वाटर कूलर तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आशा किट शामिल हैं।
इन संसाधनों से अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिंवाड़ा में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह की प्रेरणा से दो अलग-अलग दानदाताओं द्वारा जनहित में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
प्रवासी दानदाता धनराज पुनमिया द्वारा अस्पताल में मरीजों एवं कार्मिकों की सुविधा के लिए एक एयर कंडीशनर, एक डिजिटल बी.पी. मॉनिटर, अस्पताल की खिड़कियों पर आवश्यक पर्दे तथा एक अनुपयोगी गैलेरी के विकास एवं नवीनीकरण के पश्चात दो बेड का विशेष वार्ड तैयार करवाया गया। इस वार्ड का उपयोग हीट स्ट्रोक एवं अन्य संवेदनशील मरीजों के उपचार के लिए किया जा रहा है।
दूसरे प्रवासी दानदाता अभिमन्यु पुनमिया द्वारा अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए एक एयर कंडीशनर जनसहयोग स्वरूप उपलब्ध करवाया गया।
इस सहयोग से दवा वितरण केंद्र में आने वाले मरीजों एवं कार्यरत कार्मिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोजत रोड में चिकित्सा अधिकारियों के सतत प्रयासों एवं प्रेरणा से जनसहयोग का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला।
महावीर चंद-श्रीमती इंद्रा देवी बम्बोली (चेन्नई-सोजत रोड) की स्मृति में भामाशाह जितेन्द्र बम्बोली एवं दीपक बम्बोली द्वारा अस्पताल को एक एयर कंडीशनर (एसी) भेंट किया गया।
उनके इस अनुकरणीय योगदान से प्रेरित होकर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने भी अस्पताल को एक अतिरिक्त एयर कंडीशनर दान स्वरूप प्रदान किया।
दोनों एसी की स्थापना से अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर सुविधा एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है।
“आओ गांव चलें” अभियान के माध्यम से प्रवासीजन अपने गांव एवं क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल पर संचालित “आओ गांव चलें” अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं एवं आधारभूत संसाधनों के विकास में सहयोग करने वाले प्रवासीजन एवं दानदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ” कॉफी विद कलेक्टर” कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सम्मान जनसहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ अन्य प्रवासीजनों एवं भामाशाहों को भी अपने गांव एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।
Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Chief Medical and Health Officer, Pali – Raj. DOIT&C Pali Police







No comments yet. Be the first to comment!